फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Worker working in the basement dies due to being buried in the soil

बेसमेंट में काम कर रहे मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत

Thu, 17 Feb 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Worker working in the basement dies due to being buried in the soil
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सीईओ विनय खंडेलवाल के निर्माणाधीन बेसमेंट में काम कर रहे हाफिजगंज के गांव कितुकापुर निवासी 31 वर्षीय कल्लू गिरि की की मिट्टी धंसने से उसमें दबकर मौत हो गई। कल्लू के चाचा भगवान गिरि की तहरीर पर विनय खंडेलवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कल्लू के तहेरे भाई रवि ने बताया कि विनय खंडेलवाल का प्रेमनगर में धर्मकांटे के पास करीब छह महीने से भवन निर्माण चल रहा है। इसमें बेसमेंट भी बनाया जा रहा है। उन लोगों के साथ इसमें दो दर्जन से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं। बेसमेंट की खोदाई के साथ उसकी मिट्टी किनारे पर ही डाली जा रही है। यह मिट्टी निर्माण कार्य के दौरान अंदर गिरती भी रहती है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे बेसमेंट से उस मिट्टी की सफाई की जा रही है। इसी दौरान ऊपर पड़ी मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी। बीच में होने के कारण कल्लू गिरि उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि कुछ और मजदूर भी मिट्टी में दबे लेकिन पूरा न दबने के कारण वे लोग बाहर निकल आए। हादसे होने से वहां चीखपुकार मच गई। दूसरे मजदूरों ने फावड़ों और हाथों से मिट्टी हटाकर कल्लू को बाहर निकाला और पास के ही निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां कुछ देर उपचार के बाद डॉक्टरों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटे मिट्टी में दबा रहा मजदूर : परिवार के लोगों के मुताबिक निर्माण स्थल पर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। न उन लोगों को हेलमेट दिए गए थे न और कोई व्यवस्था थी। इसी कारण मिट्टी में दबने के आधा घंटे बाद कल्लू को बाहर निकाला जा सका। रवि ने आरोप लगाया कि भवन मालिक ने हादसा होने के बाद उन लोगों की कोई मदद नहीं की। ॉ

शाम करीब सात बजे वे लोग थाना प्रेमनगर पहुंचे और घटना की तहरीर दी। थाने के एसएसआई अमर सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद केसीएमटी के सीईओ विनय खंडेलवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मौत का कारण दम घुटना बताया गया। सिर में गहरी चोट भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि मिट्टी हटाने के दौरान सिर पर फावड़ा लगने की वजह से यह चोट आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed