{"_id":"69b074cb71e70de23706f19d","slug":"work-with-dedication-in-life-prof-op-rai-bareilly-news-c-4-vns1074-840465-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में तन्मयता के साथ करें काम : प्रो. ओपी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में तन्मयता के साथ करें काम : प्रो. ओपी राय
Wed, 11 Mar 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र इकाई-प्रथम के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित किया। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्देश्य समाज में सामूहिकता के साथ रहना है। प्रो. एसी त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक यदि अपने कौशल को शिक्षित होने के उपरांत समाज में फैलाएंगे तो निश्चित रूप से समाज का वास्तविक विकास होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव यादव, अमन यादव, राहुल कुमार, श्वेतांश, अनुराग, चित्रांश, विनीत यादव व अन्य मौजूद रहे।