{"_id":"67fec772e3a10d87dd00c54f","slug":"work-was-done-by-taking-blocks-on-platform-number-one-and-two-bareilly-news-c-4-lko1064-619133-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर ब्लॉक लेकर कराए गए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर ब्लॉक लेकर कराए गए काम
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर मंगलवार को भी तीन घंटे का ब्लॉक लेकर काम कराया गया। हालांकि, इस दौरान ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार से ट्रेनों का संचालन किया गया।
जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक के नीचे बैलास्ट बिछाने का काम पिछले माह पूरा हो चुका है। अब प्लेटफाॅर्म नंबर दो में सुधार कराया जा रहा है। साथ ही दोनों प्लेटफॉर्म के बीच गैप कम किया जा रहा है। लो लेवल होने की वजह से प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। दो साल से इसका उच्चीकरण प्रस्तावित था, जो अब शुरू हो सका है।
मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लेकर काम कराए गए। दोनों प्लेटफॉर्म पर काम पूरा करने के लिए 45 दिन की समय सीमा तय की गई है। इन दिनों गोरखपुर में ब्लॉक के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण यहां भी प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर ट्रेनों का आवागमन कम हो गया है। ऐसे में इन दिनों रोजाना तीन-तीन घंटे का ब्लॉक लिया जा रहा है। संवाद