{"_id":"698251f32bb9c7ff520379fb","slug":"work-to-increase-transformer-capacity-started-in-the-town-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-102642-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कस्बे में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कस्बे में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू
विज्ञापन
शीशगढ़ में फुंका ट्रांसफार्मर
गर्मी के मौसम में बिजली कटौती की समस्या से काफी हद तक मिलेगी निजात
सिरौली। गर्मियों के मौसम में ओवरलोड एवं लो वोल्टेज के स्थायी समाधान के लिए कार्य शुरू हो गया है। बिजली निगम की टीम ने मोहल्ला प्यास, धनौरा मोड़ पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों की जगह उच्च क्षमता के 63 केवीए के ट्रांसफार्मर लगा दिए।
बिजली निगम के अनुसार, कुछ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। कुछ बड़े अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे ताकि गर्मियों में वोल्टेज समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल सके। इसके अलावा जर्जर बंच केबलों को भी बदला जाएगा। अभी पांच दिन पूर्व उपखंड अधिकारी विशाल वर्मा ने सिरौली की बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए योजनाओं को शुरू करने की बात कही थी जिनपर सोमवार से काम शुरू हो गया। दो जगहों पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ा दी गई व एक अन्य जगह पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य जारी है।
इससे पहले आए दिन कटौती को लेकर लोग ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने और जर्जर बंच केबलों को बंद किए जाने की मांग कर रहे थे। अब बिजली निगम द्वारा काम शुरू कराए जाने से लोगों में उत्साह है। लोगों का कहना है कि इस कदम से लोगों को बिजली कटौती से निजात मिल सकेगी। संवाद