{"_id":"61b4fd1783570d109563f045","slug":"work-progress-on-hulasnagra-crossing-bareilly-news-bly468945140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रासिंग पर हटाए गए पुराने गर्डर, दो घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रासिंग पर हटाए गए पुराने गर्डर, दो घंटे जाम रहा हाईवे
विज्ञापन
हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास पुराने गार्डर हटाये गए तो लगा दो घंटे जाम।
- फोटो : BAREILLY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नए गर्डर रखने के लिए शनिवार को पुराने गर्डर हटा दिए गए। पुराने गर्डर हटाने के दौरान शाहजहांपुर की ओर से आना वाला ट्रैफिक रोक दिया गया जिसकी वजह से लखनऊ हाईवे पर पर दो घंटे जाम लगा रहा।
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए कई दिनों से पुराने गर्डर हटाने का काम चल रहा है। शुक्रवार तक करीब नौ गर्डरों के बोल्ट खोल दिए गए थे लेकिन हाइड्रा मशीन खराब होने से इन गर्डरों को हटाया नहीं जा सका। इन गर्डरों को शनिवार को हाइड्रा मशीन ठीक होने पर हटाया गया।
इस दौरान शाहजहांपुर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को बीच-बीच में रोककर निकाला गया। इससे मीरानपुर कटरा की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। क्रॉसिंग पर भी ट्रेनों का आवागमन होने से फाटक लगातार बंद रहा तो जाम बढ़ता चला गया। क्रॉसिंग क्लियर होने के बाद आवागमन शुरू होने पर भी जाम लग गया। शाम को गर्डर हटने के बाद रात आठ बजे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर ट्रक फंसा तो रोकी मालगाड़ी
शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रहा 18 टायरा ट्रक शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग के बीच खराब हो गया। ट्रक रेलवे ट्रैक पर खराब होने से शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रही मालगाड़ी को 15 मिनट तक हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले रोका गया। जीआरपी ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को क्रॉसिंग से हटवाया। इसके बाद जीआरपी ने ट्रक कब्जे में लेकर सीज कर दिया।