फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work on steel spawning started on Chaupula flyover

चौपुला फ्लाईओवर पर स्टील के स्पॉन रखने का काम शुरू

Mon, 24 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Work on steel spawning started on Chaupula flyover
चौपुला पुल पर रखे जाते रिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शहर का पहला पुल जिसमें इस्तेमाल की जा रही यह तकनीक
विज्ञापन

सेतु निगम का दावा दूसरे पुलों से ज्यादा मजबूत होगा चौपुला फ्लाईओवर

बरेली। निर्माणाधीन चौपुला फ्लाईओवर पर रविवार को स्टील स्पॉन चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक चौपुला बरेली का पहला पुल है जिस पर इस नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक से पुल को अपेक्षाकृत ज्यादा मजबूती मिलेगी।
चौपुला फ्लाईओवर पर दिल्ली और बदायूं की ओर आने-जाने वाला ट्रैफिक गुजरेगा। ट्रैफिक का दबाव देखते हुए इस पुल की चौड़ाई ज्यादा रखी गई है, साथ ही सेतु निगम पिलर पर स्टील के स्पॉन रखने जैसी नई तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक स्टील स्पॉन डालने के बाद बीम डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पुल भी दिखने में ज्यादा खूबसूरत लगेगा। स्लैब के नीचे वाइड स्पॉन पड़ने से पुल की भार वहन करने की क्षमता शहर के दूसरे पुलों से बेहतर होगी। दो ब्रांच पुलों के साथ यह शहर का पहला थ्री लेन पुल होगा। 
विज्ञापन

सेतु निगम के अभियंता वीके सेन के मुताबिक पुल टी शेप के बजाय वाई शेप में आयताकार पिलर पर तैयार हो रहा है। पुल के कुल 22 पिलर में से 15 पिलर तैयार किए जा चुके हैं। पटेल चौक की ओर पांच और बदायूं की ओर दो और पिलर बनाए जाने हैं। पिलर के ऊपर गोलाकार डेक होगी। 780 मीटर लंबे थ्री लेन पुल की चौड़ाई 11.5 मीटर होगी। दोनों किनारों पर फुटपाथ के साथ बीच में ट्रैफिक के लिए साढ़े 10 मीटर की सड़क होगी। पुल पर कंक्रीट की रेलिंग होगी जो सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि दूसरे पुलों की तुलना में इस पुल की डिजाइन और तकनीक दोनों में काफी अंतर है। वाई शेप होने के कारण यह पुल कम जगह में तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed