Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work on 24-hour water supply project in Indiranagar halted due to disregard for standards

Bareilly News: मानकों की अनदेखी पर इंद्रानगर में 24 घंटे पानी की योजना का काम बंद

Thu, 26 Nov 2026 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Work on 24-hour water supply project in Indiranagar halted due to disregard for standards
बरेली। इंद्रानगर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति की योजना पर काम कर रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही भारी पड़ रही है। मानकों की अनदेखी और जरूरी संसाधनों की कमी के चलते पार्षद ने काम बंद करा दिया है। 10.50 करोड़ रुपये की लागत से नवंबर 2025 से चल रहे इस प्रोजेक्ट का अब तक 70 फीसदी ही काम पूरा हो पाया है। दो बार समय सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी परियोजना अधूरी है। अब इसकी अंतिम समय सीमा फरवरी 2027 तय की गई है।
विज्ञापन


जल निगम शहरी की ओर से अमृत योजना के तहत इंद्रानगर वार्ड में यह कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत 2172 घरों को पानी के कनेक्शन दिए जाने हैं। यूनिवर्सल एमईपी प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी लाइनें क्षतिग्रस्त होने से आए दिन पानी की समस्या खड़ी हो रही है। कई बार पाइप फटने पर भी पानी निकासी के लिए पंप मशीन और पर्याप्त मजदूर उपलब्ध नहीं रहते।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले पार्षद सतीश कातिब ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में बैठक कर एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि काम के दौरान पंप मशीन, एई, सुपरवाइजर और पर्याप्त मजदूरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद मौके पर जरूरी इंतजाम नहीं किए गए। इस पर पार्षद ने परियोजना का काम रुकवा दिया। इसकी सूचना मेयर व नगर आयुक्त को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
लिंकवाइज डाली जाएगी नई पाइपलाइन :
इंद्रानगर वार्ड में वर्ष 1982-83 में पानी की पाइपलाइन बिछाई गई थी। अब पुरानी व्यवस्था की जगह नई लिंकवाइज पाइपलाइन डाली जा रही है। इसकी खासियत यह होगी कि प्रत्येक गली के मोड़ पर लॉक लगाया जाएगा। किसी एक गली में पाइपलाइन फटने या लीकेज होने पर पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति बंद नहीं करनी पड़ेगी। संबंधित लॉक बंद करके सिर्फ प्रभावित गली की आपूर्ति रोकी जा सकेगी। परियोजना के तहत दो ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा हो चुका है।


--
पार्षद की ओर से काम रुकवाने की सूचना मिली है। संबंधित एजेंसी को मानकों के अनुरूप सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के बाद ही काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्माण के दौरान लोगों को परेशानी न हो। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed