फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   work of connecting Chaupula bridge with Atal Setu in Bareilly starts from today

इंतजार खत्म: बरेली में चौपुला पुल को अटल सेतु से जोड़ने का काम आज से शुरू, साढ़े तीन महीने बाधित रहेगा यातायात

Wed, 13 Dec 2023 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Dec 2023 12:05 AM IST
सार

सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने मंगलवार को अभियंताओं की टीम के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने काम शुरू कराने के लिए जरूरी इंतजाम कराए।

विज्ञापन
work of connecting Chaupula bridge with Atal Setu in Bareilly starts from today
चौपुला पुल के नीचे की गई बेरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चौपुला पुल को अटल सेतु से जोड़ने के लिए इंतजार अब खत्म हो गया है। करीब दो वर्ष चली कवायद के बाद शासन से बजट जारी कर दिया गया है। बुधवार से निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। सेतु निगम ने मंगलवार को निर्माण स्थल पर बेरिकेडिंग करा दी है। मार्च 2024 तक काम पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान करीब साढ़े तीन महीने यातायात बाधित रहेगा।

विज्ञापन

 
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने मंगलवार को अभियंताओं की टीम के साथ निर्माण स्थल का जायजा लिया। उन्होंने काम शुरू कराने के लिए जरूरी इंतजाम कराए। बताया कि, वर्ष 2021 से चौपुला पुल को अटल सेतु से जोड़ने का काम बाधित था। शासन ने बीते माह 29 नवंबर को पुनरीक्षित एस्टीमेट के साथ पुल जोड़ने की परियोजना को मंजूरी दी थी। 
विज्ञापन


इसी क्रम में अब पुलों को जोड़ने के लिए दोनों पिलर के बीच स्लैब डाली जाएगी। साथ ही दोनों पुलों के बीच 42 मीटर लंबा स्टील स्ट्रक्चर भी बनेगा। जोड़ने पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्लैब सेतु निगम डलवाएगा और स्ट्रील स्ट्रक्चर का काम निजी फर्म से कराया जाएगा। इसके लिए 16 दिसंबर को टेंडर खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में आवागमन रहेगा बाधित
चौपुला चौराहे से मालगोदाम होते हुए जंक्शन की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। अगर किसी वाहन से आपको रेलवे के जंक्शन जाना है तो कचहरी होकर जाना होगा। जंक्शन से चौपुला आना है तो कचहरी होकर आ सकते हैं। उप परियोजना प्रबंधक ने बताया कि एसपी ट्रैफिक को पत्र भेज दिया गया है। निर्माण होने तक आवागमन प्रभावित रहेगा। मार्च तक काम पूरा होना है लेकिन फरवरी में काम पूरा हो जाए, यही प्रयास किया जाएगा। 

पुल जुड़ने पर कम होंगी दिक्कतें
दोनों पुलों के जुड़ने से शहर के साथ बाहर से आने वाले तमाम लोगों की दिक्कतें कम हो जाएंगी। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को अगर शाहजहांपुर की ओर जाना है तो जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। अभी चौपुला पुल से उतरकर अटल पुल तक जाने में नीचे जाम का सामना करना पड़ता है। पुल बनने पर सीधे अटल सेतु तक पहुंच जाएंगे और जाम की स्थिति से बचेंगे। 10 से 15 मिनट का समय भी बचेगा। सफर को रफ्तार मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed