फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work not completed, now Dohna underpass will remain closed till February 5

Bareilly News: पूरा नहीं हुआ काम, अब पांच फरवरी तक बंद रहेगा दोहना अंडरपास

Sun, 11 Jan 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Work not completed, now Dohna underpass will remain closed till February 5
बरेली। इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर-दोहना स्टेशनों के बीच स्थित अंडरपास संख्या-232 (निकट रेलवे स्टेशन) अब वाहनों के आवागमन के लिए पांच फरवरी तक बंद रहेगा। मरम्मत कार्य और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए अंडरपास एक से 15 जनवरी तक बंद किया गया था। समय से काम पूरा न होने के कारण ब्लॉक की मियाद 21 दिन और बढ़ा दी गई है। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए काम पूरा कर लिया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान देखा गया कि अंडरपास की सीसी रोड क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा ढलाई व साइड पाथवे के निर्माण का काम भी कराया जाना जरूरी है। इस कारण अंडर पास को अब पांच फरवरी शाम पांच बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में दोहना से भोजीपुरा की ओर जाने के लिए दोहना से बैकुंठापुर के रास्ते अभयपुर स्थित क्रॉसिंग संख्या-230 से नैनीताल रोड को उपयोग किया जा सकता है। दोहना से बरेली की ओर जाने के लिए दोहना से पट्टी व भगवंतापुर होते हुए शैदपुर चुन्नीलाल से बड़ा बाइपास रास्ते बिलवा स्थित क्रॉसिंग संख्या-233 का उपयोग किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed