{"_id":"6952ea5411eff958690f4263","slug":"work-during-day-malfunction-at-night-darkness-in-35-villages-connected-to-karanpur-feeder-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3766-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिन में काम, रात में खराबी, करनपुर फीडर से जुड़े 35 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिन में काम, रात में खराबी, करनपुर फीडर से जुड़े 35 गांवों में अंधेरा
विज्ञापन
मीरगंज। करनपुर फीडर पर पुरानी बिजली लाइन का तार बदले जाने का कार्य पिछले एक माह से जारी है। नई लाइन बिछाने का काम छह दिसंबर से चल रहा है। इसके चलते दिन में लाइन पर कार्य होने की वजह से बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही, जबकि रात में लाइन में आई खराबी के कारण भी बिजली गुल रहती है। स्थिति यह है कि करनपुर फीडर से जुड़े करीब 35 गांवों में रात की बिजली पूरी तरह ठप है। कभी-कभार ही एक–दो घंटे के लिए सप्लाई मिल पाती है। इससे कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
करनपुर निवासी चौधरी जवर सिंह, जितेंद्र सिंह, गजराज सिंह और हरभजन सिंह ने बताया कि बिजली निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड के मौसम में रातभर अंधेरे में रहना पड़ रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। बिजली निगम के जेई सोम प्रकाश ने बताया कि रविवार की रात लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। रात के समय मरम्मत कार्य संभव नहीं हो सका। इसलिए सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि लाइन बदलने का कार्य पूरा होते ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
ग्रामीणों ने मांग की है कि लाइन बदलने के कार्य में तेजी लाई जाए और वैकल्पिक व्यवस्था कर जल्द से जल्द नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। संवाद
-- -- -- --
कनमन में पांच दिन से बिजली नहीं आने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
बहेड़ी/देवरनियां । बरेली-नैनीताल हाइवे किनारे स्थित ग्राम कनमन मे पांच दिन से बिजली न आने से गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कनमन को बिजली की आपूर्ति 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र रिछा से की जाती है। यहां पांच दिन से बिजली आपूर्ति नहीं है, जिससे व्यापारी परेशान हैं। कनमन में पिछले पांच दिन से पुरैनाताल रोड पर लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब था। तीन दिन बाद बिजली निगम ने ट्रांसफॉर्मर तो लगा दिया, लेकिन बिजली कर्मचारियों ने बिजली केबल में फॉल्ट बताकर कनेक्शन नहीं किया। प्रदर्शन के दौरान रमेश गंगवार, धर्मेंद्र कुमार, मुनीश मौर्य, मोहम्मद अजीज, शकील अहमद, देवेंद्र मौर्य, नरेन्द्र गंगवार, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- --