{"_id":"6737c15c5b49c3e79e0fa314","slug":"woolen-clothes-market-heated-up-due-to-fog-bareilly-news-c-4-bly1015-522205-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोहरे की दस्तक से गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोहरे की दस्तक से गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
बरेली। कोहरे ने दस्तक दी तो गर्म कपड़े संदूक से बाहर निकलने लगे। साथ ही, नए ऊनी कपड़ों, ठंड से निजात दिलाने वाले उपकरणों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचने लगे हैं। कारोबारियों ने बाजार में 15 फीसदी उछाल का अनुमान जताया है।
कारोबारियों के मुताबिक, इस वर्ष गर्मी और बारिश ने रिकॉर्ड बनाया। 12 नवंबर के बाद अचानक कोहरे और ठंड की दस्तक ने अहसास करा दिया है कि आगामी दिनों में कंपकंपी छूटेगी। बीते चार दिनों में ही रात के तापमान में चार और दिन के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज हो चुकी है। मौसम विभाग ने इसमें और गिरावट के आसार जताए हैं। लिहाजा, गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है।
कपड़ा कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक अभी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ही कपड़ों की बिक्री हो रही है। मफलर, दस्ताने, गर्म टोपी, ऊनी मोजे, स्वेटर, लेडीज जैकेट, कार्डिगन, शॉल, सूट आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
तिब्बती बाजार भी हुआ गुलजार
बिशप मंडल मैदान में सर्दियों की दस्तक होते ही तिब्बती बाजार सज गया है। व्यापारी मालिक गैलिक के मुताबिक उनके पास आठ सौ से लेकर 16 हजार रुपये तक की कार्डिगन और मेल-फीमेल जैकेट हैं। यहां एक दाम रखा गया है।
ब्लोअर, गैस गीजर, वॉशिंग मशीन की मांग ज्यादा
कारोबारी पवन अग्रवाल के मुताबिक सर्दी से निजात दिलाने वाले उपकरण एक हजार वाट से ज्यादा के होते हैं। ऐसे में बिजली वाले गीजर और रॉड के सापेक्ष बिल बचाने के लिए गैस गीजर की मांग ज्यादा है। सर्दियों में कपड़े धोने में परेशानी होती है, इसलिए वॉशिंग मशीन की बिक्री बढ़ी है।
धूप निकली तो तीन डिग्री गर्म हुआ दिन
शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही धूप निकली। दोपहर में चटक धूप होने से अधिकतम तापमान 23 से बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात से ही मौसम बदलने लगा है। न्यूनतम पारा दो डिग्र्री लुढ़ककर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी सौ फीसदी रही। अमर उजाला ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
26.4
15.0
हल्की धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6:35
सूर्यास्त 5:19