{"_id":"67803786aa4271f64e0d8754","slug":"wood-mafia-cut-down-government-trees-near-the-canal-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102247-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नहर के पास सरकारी पेड़ों को काट ले गए लकड़ी माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नहर के पास सरकारी पेड़ों को काट ले गए लकड़ी माफिया
विज्ञापन
फोटो- काटे गए पेड़ की जड़।
नवाबगंज। नहर की पटरी पर खड़े लाखों रुपये की कीमत के सरकारी पेड़ों को लकड़ी माफिया काट ले गए। मामले की जानकारी होने के बाद वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल की। वन विभाग लकड़ी माफिया की तलाश में जुटा हुआ है।
थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बंद पड़ी गार्गी राइस मिल के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी पर लाखों रुपये की कीमत के पेड़ खड़े हैं। बुधवार की रात लकड़ी माफिया इन पेड़ों में से जामुन के दो, हल्दू और लुकाट का एक-एक पेड़ काट कर ले गए।
जानकारी मिलने के बाद वन कर्मियों की टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो वन कर्मियों को मौके पर काटे गए पेड़ों की जड़ें मिलीं। इसके बाद से वन कर्मी इन पेड़ों को काटने वालों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
इधर, वन विभाग के रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि पेड़ों को काटने वालों की तलाश की जा रही है। जांच में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद