फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women's Day... Relatives taunted, now making noise on social media

Bareilly News: महिला दिवस... रिश्तेदारों ने दिए ताने, अब सोशल मीडिया पर मचा रहीं धूम

Fri, 08 Mar 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Women's Day... Relatives taunted, now making noise on social media
बरेली। रिश्तेदारों के ताने और संसाधनों का अभाव। इन समस्याओं के बीच पहचान बनाने की जद्दोजहद। तमाम संघर्ष के बाद अर्चना ने खुद को स्थापित किया। सोशल मीडिया पर लोगों को शहर से जुड़ी जानकारी और विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने के लिए वह राज्य स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

नवादा शेखान निवासी अर्चना सागर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शहर के विभिन्न स्थानों के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो पोस्ट करती हैं। वर्तमान में उनके सोशल मीडिया अकाउंट से करीब एक लाख लोग जुड़े हैं। अर्चना ने बताया कि शुरुआत में संसाधन का अभाव था। वीडियो बनाने को रिश्तेदार भी पसंद नहीं करते थे। कहते थे- वीडियो क्यों बना रही हो? कई बार घरवालों से भी शिकायत की। परिजनों ने भी कई बार मना किया, लेकिन उनके कदम नहीं रुके।
विज्ञापन

अब सोशल मीडिया के माध्यम से कमाई भी होने लगी है। लोग विज्ञापन भी देते हैं। ऐसे में बुराई करने वाले भी उनका समर्थन करने लगे हैं। अपने जानकारीपरक वीडियो के जरिये उन्होंने अपनी पहचान भी पुख्ता कर ली है। उन्होंने नगर निगम व पुलिस विभाग के जनहित से जुड़े अभियानों को प्रमोट किया। इन गतिविधियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें नवदेवी सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया था। मंडल और जिला स्तर पर भी उनको सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जनता की समस्याओं को वीडियो के माध्यम से उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाती हैं। फिलहाल वह बरेली कॉलेज से संबंधित प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उनका सपना रेडियो जॉकी (आरजे) बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed