फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women will be able to set up their own pickle, spice factories

कल होना है चौपुला फ्लाईओवर का उद्घाटन पर सड़कें बदहाल

Sun, 15 Aug 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to set up their own pickle, spice factories
चौपुला पुल के पिलर पर अटल विहारी वाजपेयी की पेंटिंग बनाते पेंटर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर 16 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के उद्घाटन की तैयारी शुरू हो गई है लेकिन फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही तीनों दिशाओं की सड़कें बेहद जर्जर स्थिति में हैं। पुलिस लाइन की ओर सड़क की एक साइड उखड़ी पड़ी है। पटेल चौक की ओर भी एक लेन बंद है। किला की ओर एक लेन बंद है तो दूसरी बदहाल है। लोग इन सड़कों से बमुश्किल निकल पा रहे हैं।
चौपुला फ्लाईओवर के 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। फ्लाईओवर का नाम भी अटल बिहारी सेतु रखा जाएगा। उद्घाटन की सारी तैयारियां सेतु निगम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कर ली हैं, लेकिन अभी तक तीनों दिशाओं की सड़कों को ठीक नहीं कराया गया है। फ्लाईओवर से जुड़ीं तीनों सड़कों का हाल बहुत खराब है।
विज्ञापन

किला रोड

चौपुला फ्लाईओवर से किला रोड पर स्टेशन के सामने से किला पुल तक सड़क की दोनाें लेन पर बेशुमार गड्ढे हैं। एक लेन सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदे जाने से बर्बाद हो चुकी है। दूसरी लेन पर कई बड़े गड्ढे हैं। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन रोड

पुलिस लाइन रोड भी चौपुला फ्लाईओवर से जुड़ी है। यहां सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। कई जगह सड़क उधड़ गई है। बजरी बाहर निकल आई है। ऐसे में वाहनों के पुल से उतरते समय उनके बजरी पर फिसल कर अनियंत्रित होने की आशंका बनी हुई है। अगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां हादसे हो सकते हैं।

पटेल चौक रोड

पटेल चौक की तरफ से चौपुला आने वाली सड़कों की दोनों लेन भी इस फ्लाईओवर से जुड़ी हैं। इस सड़क पर भी सीवर लाइन बिछाने का काम हो चुका है। इसके बाद सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन जल्दबाजी में कराए गए निर्माण की वजह से सड़क कई जगह बैठ गई है। दूसरी लेन की सड़क में करीब सौ मीटर लंबी दरार आ गई है। ऐसे में यहां से निकलना भी खतरे से खाली नहीं है।

पिलर्स पर बनाए जा रहे अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र

बरेली। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि चौपुला फ्लाईओवर का नाम पं. अटल बिहारी वाजपेयी सेतु किया गया है। इसका उद्घाटन 16 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। फ्लाईओवर के पिलर्स और दीवारों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र बनवाए जा रहे हैं। उनका जीवन परिचय भी लिखा जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विधायक राजेश अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम आदि मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed