फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women travel free in roadways buses on Rakshabandhan for two days

रक्षाबंधन : बरेली रीजन में 16 रूटों पर रोडवेज बसों के 175 फेरे बढ़ाए, दो दिन बहनों की मुफ्त यात्रा

Wed, 30 Aug 2023 02:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 02:02 PM IST
सार

बरेली रीजन के चार डिपो में 48 घंटे के दौरान दो लाख से ज्यादा महिलाओं के यात्रा करने का अनुमान है। रीजन के सभी डिपो की ईटीएम में मंगलवार रात से महिलाओं के लिए शून्य किराये की सुविधा अपडेट कर दी गई है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक महिलाओं का टिकट नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
Women travel free in roadways buses on Rakshabandhan for two days
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के मद्देनजर रोडवेज ने बरेली रीजन के चार डिपो के 16 रूटों पर बसों के 175 फेरे बढ़ाए हैं। सबसे ज्यादा फेरे टनकपुर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर रूट पर बढ़ाए गए हैं। इस रूट पर रीजन की बसें रोजाना 45 फेरे लेती हैं, लेकिन तीन सितंबर तक 92 फेरे होंगे। कानपुर लखनऊ रूट पर इन दिनों 45 के स्थान पर 76 फेरे किए गए हैं। 

विज्ञापन


बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद, मेरठ, देहरादून रूट पर 288 के स्थान पर 360,  बरेली, बदायूं, आगरा, अलीगढ़, मथुरा रूट पर 50 के स्थान पर 60 फेरे किए गए हैं। जिलों के लोकल रूटों पर 100 के स्थान पर 110 फेरे होंगे। गौर करने की बात यह है कि ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर ही रहती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023: राशि के अनुसार भाई की कलाई पर बांधें राखी; जानिए रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली डिपो ने लोकल रूटों पर 15 फेरे घटाए हैं और रुहेलखंड डिपो ने पांच फेरे बढ़ाए हैं। पीलीभीत में लोकल रूटों पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं, बदायूं में 35 के स्थान पर 50 फेरे किए गए हैं। शासन ने इस बार 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। 

बरेली, दिल्ली, मुरादाबाद मेरठ, देहरादून मार्ग

बरेली डिपो        86-105
रुहेलखंड डिपो    87-105
बदायूं डिपो        70-90
पीलीभीत डिपो    45-60
कानपुर, लखनऊ मार्ग
बरेली डिपो        28-42
रुहेलखंड डिपो    08-16
बदायूं डिपो        03-06
पीलीभीत डिपो    06-12
लोकल मार्ग
बरेली डिपो        30-15
रुहेलखंड डिपो    20-30
बदायूं डिपो        35-50
पीलीभीत डिपो    15-15

बरेली, बदायूं, आगरा अलीगढ़, मथुरा मार्ग

बरेली डिपो        22-25
रुहेलखंड डिपो    18-20
बदायूं डिपो        07-10
पीलीभीत डिपो    03-05

टनकपुर, हल्द्वानी रुद्रपुर, काशीपुर मार्ग

बरेली डिपो        12-24
रुहेलखंड डिपो    17-41
बदायूं डिपो        02-06
पीलीभीत डिपो    09-21

28 घंटे में दो लाख महिलाओं के यात्रा करने का अनुमान

बरेली रीजन के चार डिपो में 48 घंटे के दौरान दो लाख से ज्यादा महिलाओं के यात्रा करने का अनुमान है। रोडवेज संख्या विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2022 में रक्षाबंधन पर 24 घंटे में 90,000 से ज्यादा महिलाओं ने रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लिया था। इस बार सरकार ने बहनों के लिए इस सुविधा का लाभ 48 घंटे के लिए दी है। रीजन के सभी डिपो की ईटीएम में मंगलवार रात से महिलाओं के लिए शून्य किराये की सुविधा अपडेट कर दी गई है। 

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर बसों के फेरों को बढ़ाया गया है। किसी रूट पर बसों को लेकर कोई समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed