फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women stood in front of the car of the minister and said please save our homes

'हमारे घरों को बचा लीजिए': प्रभारी मंत्री की गाड़ी के आगे खड़ी हो गईं महिलाएं, हाथ जोड़कर लगाई गुहार

Fri, 20 Sep 2024 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने माथुरपुर स्कूल में बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि चेक बांटे। इसके बाद वह जाने लगे तो कटान पीड़ित महिलाओं ने उनकी गाड़ी के आगे खड़ी हो गईं। अपना घर बचाने की गुहार लगाई।  

विज्ञापन
Women stood in front of the car of the minister and said please save our homes
प्रभारी मंत्री के आगे हाथ जोड़े खड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे धौरहरा के माथुरपुर स्कूल पहुंचे। यहां उन्हें बाढ़ और कटान पीड़ितों के विरोध का सामना करना पड़ा। गांव की महिलाएं उनकी गाड़ी के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं। महिलाओं के कहने पर प्रभारी मंत्री बाढ़ बचाव परियोजना का कार्य देखने पहुंचे। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने माथुरपुर स्कूल में पहुंचकर कटान पीड़ितों को राहत चेक बांटे। चेक वितरण के बाद वह गाड़ी में बैठकर वापस जाने लगे। यह देख गांव की महिलाएं उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं। कहा कि कटान स्थल और बाढ़ बचाव के कार्य का निरीक्षण जरूर कर लीजिए। हाथ जोड़कर कहा कि हमारे घरों को बचा लीजिए। 
विज्ञापन


Shahjahanpur: सहोरा गांव में क्यों भड़का गुस्सा... सामने आई पुलिस की बड़ी लापरवाही; बवाल की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं और ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रभारी मंत्री गाड़ी से उतरकर पैदल ही कटान स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को आश्वस्त किया है। कटान पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन नहीं चाहता कि प्रभारी मंत्री कटान स्थल पर जाएं। उन्हें सही से जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों ने सहायता न मिलने का आरोप भी लगाया। 

इंतजार करते रहे करसौर के कटान पीड़ित
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के आने की सूचना पर जुटे बिजुआ ब्लॉक के करसौर गांव के बाढ़-कटान पीड़ितों को मायूसी हाथ लगी। ग्रामीण काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन प्रभारी मंत्री नहीं पहुंचे। प्रभारी मंत्री का काफिला पूजागांव अषाढ़ी से ही वापस हो गया। कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना पर पीड़ित मायूस होकर लौट गए। 

बिजुआ ब्लॉक के गांव करसौर में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल का कार्यक्रम लगा था। प्रभारी मंत्री के आने की सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए। कार्यक्रम सुबह 11 बजे था। ग्रामीण सुबह से धूप में खडे़ होकर मंत्री के आने का इंतजार करते रहे। 12 बजे पता चला कि प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed