नारी शक्ति: बरेली रेंज के आठ थानों में अब महिला थानेदार, सोनी शुक्ला के हाथ परौर थाने की कमान
बरेली के भमोरा थाने में इंस्पेक्टर परमेश्वरी के साथ ही बदायूं के मुजरिया थाने में इंस्पेक्टर रेनू सिंह को तैनात किया गया है। शाहजहांपुर के परौर थाने में सोनी शुक्ला और पीलीभीत के गजरौला थाने में रूपा बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली रेंज के चारों जिलों में महिला थानेदारों की तैनाती कर दी गई है। बरेली में महिला थाने के अलावा भमोरा में महिला इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। परमेश्वरी ने शुक्रवार शाम को ही वहां कार्यभार संभाल लिया है।
भमोरा थाने की कमान अभी तक इंस्पेक्टर केवी सिंह के हाथ में थी। मेरठ विजिलेंस में ट्रांसफर के बाद उनको रिलीव किया गया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने अपने कार्यालय की महिला आयोग एवं बाल अधिकार पटल की प्रभारी परमेश्वरी को भमोरा थाने का प्रभारी बनाया है।
ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
रेंज के आठ थानों में अब महिला इंस्पेक्टर
बरेली के भमोरा थाने में इंस्पेक्टर परमेश्वरी के साथ ही बदायूं के मुजरिया थाने में इंस्पेक्टर रेनू सिंह को तैनात किया गया है। शाहजहांपुर के परौर थाने में सोनी शुक्ला और पीलीभीत के गजरौला थाने में रूपा बिष्ट को जिम्मेदारी मिली है।
बरेली महिला थाने में इंस्पेक्टर छवि सिंह, बदायूं महिला थाने में इंस्पेक्टर सीमा सिंह, शाहजहांपुर महिला थाने में इंस्पेक्टर रश्मि अग्निहोत्री और पीलीभीत महिला थाने में इंस्पेक्टर रीना पहले से तैनात हैं।
ये भी पढ़ें- Budaun: जुलूस में युवाओं ने लगाए भड़काऊ नारे, मूकदर्शक बनी रही पुलिस; वीडियो वायरल होने पर की कार्रवाई
आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में पुलिस विभाग ने भी कदम बढ़ाया है। रेंज के चारों जिलों में एक-एक थाने की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। चारों जिलों के महिला थाने में पहले से महिलाएं ही प्रभारी हैं। इससे महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों में ज्यादा प्रभावी तरीके से सुनवाई हो सकेगी।