Budaun: जुलूस में युवाओं ने लगाए भड़काऊ नारे, मूकदर्शक बनी रही पुलिस; वीडियो वायरल होने पर की कार्रवाई
शेखूपुर में बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया था। जुलूस में शामिल कुछ खुराफाती युवकों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की। खुराफातियों ने एक धार्मिक स्थल के पास भड़काऊ नारेबाजी की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के शेखूपुर कस्बे में बृहस्पतिवार को निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी में भड़काऊ नारेबाजी की गई। इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें जुलूस में शामिल कुछ युवा 'सर तन से जुदा...' नारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान लगभग पूरे जिले में शांति रही, लेकिन शेखूपुर में कुछ खुराफाती युवक बाज नहीं आए। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की। जब जुलूस दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के नजदीक पहुंचा तो जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने भड़काऊ नारे लगाना शुरू कर दिए थे। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही, मगर कोई हस्तक्षेप नहीं किया। मामला तब सुर्खियों में आया, जब शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस और अधिकारी हरकत में आए।
ये भी पढ़ें- UP: जेल प्रशासन की नींद हराम, हाई सिक्योरिटी बैरक में सद्दाम, 3 साल इसी जगह रहा था अशरफ, तीखे-चटपटे व्यंजन...
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के आदेश पर वीडियो के आधार पर शेखूपुर कस्बा निवासी शालू और ताजदार समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने देर शाम दबिश देकर मुख्य आरोपी ताजदार पुत्र इंतजार, अजहर पुत्र माजिद और फैसल पुत्र मशरूर को गिरफ्तार कर लिया।
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
बृहस्पतिवार को शेखूपुर कस्बे में निकाले गए जुलूस के दौरान काफी लोग मौजूद थे। इस दौरान कस्बे में शेखूपुर चौकी के पुलिसकर्मी भी तैनात थे। युवक पुलिस के सामने ही नारेबाजी करते रहे लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की गई। हालांकि पुलिस ने उनकी वीडियोग्राफी जरूर करा ली। बाद में उसी के आधार पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। अब वीडियो के आधार पर ही आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।
एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि शेखूपुर कस्बे में बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला गया था। इसी दौरान भड़काऊ नारेबाजी का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.