फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women now celebrate theme kitties, but Tambola remains a favourite.

Bareilly News: अब थीम किटी मनाती हैं महिलाएं, तंबोला अब भी पसंदीदा

Mon, 17 Nov 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Women now celebrate theme kitties, but Tambola remains a favourite.
बरेली। महिलाओं की किटी को अब नया नाम मिल चुका है। अब इसे थीम पार्टी या थीम किटी के नाम से जाना जा रहा है। बीते 10 साल से किटी का मतलब सिर्फ एक-दूजे के घरों में जाकर चाय-नाश्ता होता था। किसी एक महिला के नाम की किटी निकलती थी, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। एक-दूजे से मिलने के तरीके में भी नयापन आया है।
विज्ञापन

अब थीम पर पहले निर्णय होता है, फिर किटी मनाई जाती है। डेनिम, बर्थडे, करवाचौथ, सोशल मीडिया आदि थीम निर्धारित कर महिलाएं उसी के मुताबिक पहनावा, ज्वेलरी व हेयरस्टाइल बनाकर पहुंचती हैं। वहीं हाउजी या तंबोला जैसे खेल आज भी महिलाओं के बीच पसंदीदा बने हुए हैं। इनरव्हील की मंडल सचिव नीलू मिश्रा ने बताया कि क्लबों से जुड़ीं अधिकतर महिलाएं गृहिणी हैं, जिन्हें अपने लिए समय नहीं मिलता। किटी के जरिये वह एक-दूजे को जानती हैं। थीम पर गेम भी आयोजित होते हैं। संवाद
विज्ञापन

---
क्लब से जुड़कर बढ़ी सामाजिक जिम्मेदारी
इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली साउथ की सदस्य मनीषा मेहरा का कहना है वह तीस सालों से क्लब से जुड़ी हैं। इसमें अपनापन है। पहले सामान्य रूप से एक-दूसरे के घर जाकर किटी करते थे, लेकिन संस्थाओं से जुड़ने के बाद हमारी सामाजिक जिम्मेदारी पहले से बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली जुपिटर की अध्यक्ष रचना सक्सेना ने बताया कि सालभर त्योहारों पर पूरे देश में एक जैसी थीम निहित होती है। इस पर क्लब अपनी रचनात्मकता दिखाते हैं। प्रोजेक्ट में एक समाज कल्याण का भी कार्य करते हैं। हर माह एक बैठक व एक प्रोजेक्ट निर्धारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed