फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women doing excellent work in various fields honored

बरेली मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

Mon, 09 Mar 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Women doing excellent work in various fields honored
कलक्ट्रेट में महिलाओ का सम्मान करते केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

महिला कल्याण विभाग ने रैली निकालकर कलक्ट्रेट में किया सम्मान समारोह

विज्ञापन
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण विभाग की ओर से कलक्ट्रेट में महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। महिला कल्याण विभाग ने दामोदर स्वरूप पार्क से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और राष्ट्रीय पोषण दिवस का शुभारंभ कर कलक्ट्रेट तक रैली का निकाली।

कलक्ट्रेट में महिला सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और शहर विधायक ने डॉ. अरुण कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज तमाम क्षेत्रों में महिलाओं नाम ऊंचा कर रही हैं। कार्यक्रम में डीएम नितीश कुमार और जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने महिलाओं के कल्याण और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आमंत्रित की गईं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र से आशी, नेहा यादव, नीरजा मीनाक्षी, कंचन, महिला थाना प्रभारी लोकेश, एनएसएस की अर्चना राजपूत, रेडियो और फेसबुक पर बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ का व्यापक प्रचार करने वाली सोनम, पंखुड़ी और महिला पत्रकार नाजिया को सम्मानित किया गया। इसकी तरह विधि के क्षेत्र में अधिवक्ता हरजिंदर कौर, ब्लॉक प्रमुख मझगवां बबीता, आंगनबाड़ी के क्षेत्र में ममता मौर्य, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारती सरन, तलाक पीड़ितों की लड़ाई लड़ने वाली फरहत नकवी सहित कई अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed