फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women beaten and pelted with stones for protesting against the application of colours

Bareilly News: रंग लगाने का विरोध करने पर महिलाओं को पीटा, पथराव

Tue, 03 Mar 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Women beaten and pelted with stones for protesting against the application of colours
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के अत्तू नगला मोड़ पर डीजे बजाकर डांस कर रहे हुड़दंगियों ने टेंपो में बैठी महिलाओं को रंग लगाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई करने के साथ महिलाओं के कपड़े भी फाड़ दिए। टेंपो में तोड़फोड़ करने के साथ ही गांव वालों पर भी पथराव किया। इसमें कई लोगों के चोटें आईं। फायरिंग के साथ ही चेन छीनने का भी आरोप है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को रात करीब आठ बजे वह पत्नी और दो बहनों के साथ टेंपो में बैठकर गांव लौट रहा था। अत्तू नगला मोड़ पर डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे आरोपियों ने बहन के रंग लगाने की कोशिश की। गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे व पत्नी के साथ ही दोनों बहनों को भी पीटा। कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

हंगामा होता देख गांव वाले आए तो आरोपियों ने उनके ऊपर पथराव कर दिया। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने फायरिंग करके दहशत फैलाने की कोशिश की। टेंपो में भी तोड़फोड़ की। चेन छीन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed