{"_id":"664be386a09fe71453012b24","slug":"woman-suddenly-fell-from-bike-died-during-treatment-bareilly-news-c-123-1-sbly1006-119071-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अचानक बाइक से गिरी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अचानक बाइक से गिरी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
रामवती का फाइल फोटो। संवाद
बिल्सी। बिसौली क्षेत्र के गांव बगरैन के निकट थाना क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी निवासी महिला रविवार की शाम अचानक बाइक से गिर गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला का सोमवार को कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी निवासी रामवती पत्नी धर्मपाल रविवार की शाम अपने भतीजे प्रदीप कुमार के साथ बिसौली क्षेत्र के गांव दलीपुर में अपने मायके को एक शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक बगरैन गांव के निकट पंहुची। तभी रामवती बाइक से अचानक से सड़क पर गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने इलाज के लिए बगरैन और आंवला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी देर रात मौत हो गई। संवाद
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर
बदायूं। फैजगंज थाना क्षेत्र के कस्बा मुडिया धुरेकी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार खंती में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि जहां कार का इंजन फटकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी बिसौली भेजा। वहीं, जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
छानबीन में पता लगा कि युवक दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला अफजाल निकला। परिजनों ने बताया कि युवक कार लेकर बदायूं गया था। हादसा कैसे हुआ। इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि हादसा बहुत ही भयंकर था। कार चालक को गंभीर चोट आई हैं, लेकिन राहगीर और पुलिस की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी है। संवाद