{"_id":"5c968e58bdec2213f67836e0","slug":"woman-sexul-assulted-by-two-person-in-govt-house-at-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
Sun, 24 Mar 2019 01:21 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, आसफपुर (बदायूं)
ब्यूरो, अमर उजाला, आसफपुर (बदायूं)
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना फैजगंज बेहटा इलाके में सिसरका रेलवे स्टेशन के सरकारी आवास में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला घर से नाराज होकर निकले पति को खोजते हुए स्टेशन पहुंची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में रेलवे और पुलिस के अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
बरेली में विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला का शुक्रवार शाम अपने पति से कुछ विवाद हो गया था। पति नाराज होकर ट्रेन से कटकर जान देने की बात कहते हुए घर से निकल गया। इससे घबराई महिला पति को खोजते हुए विशारतगंज रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक स्टेशन पर वहीं का रहने वाला वेंडर नरेशपाल उसके पीछे लग गया। वह पति को खोजते हुए बरेली-दिल्ली पैसेंजर में चढ़ गई। ट्रेन चलने के बाद भी वह हर बोगी में पति को खोजती रही। इसी दौरान वेंडर ने महिला को पति की खोज में मदद का आश्वासन देकर झांसे में ले लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब नौ बजे ट्रेन सिसरका रेलवे स्टेशन पहुंची तो वेंडर ने उसे वहां उतार लिया और स्टेशन से 20 कदम की दूरी पर बने रेलवे के टोकनमैन अमर सिंह के आवास में ले गया। यहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की। देर रात किसी तरह महिला उनके चंगुल से छूटकर पास के गांव पिपरिया पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। नाराज ग्रामीण स्टेशन पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर पीटा तथा उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
शनिवार सुबह जीआरपी बरेली के सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, बिसौली सीओ सर्वेंद्र सिंह, फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर राजेश कुमार और जीआरपी थाना बरेली के इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार मौके पर पहुंचे। फैजगंज बेहटा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।