फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman said - The inspector beat and tore clothes

महिला बोली- दरोगा ने पीटा और कपड़े भी फाड़े

Tue, 01 Feb 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman said - The inspector beat and tore clothes
बरेली। किरायेदारी के विवाद में एक महिला ने दरोगा के खिलाफ मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर निवासी महिला रेलकर्मी का मकान सीबीगंज की कैंफर एस्टेट कॉलोनी में है। इसमें एक दरोगा तीन साल से किराये पर रह रहा है। रविवार को वह मकान की मरम्मत कराने पहुंचीं और दरोगा से किरायानामा दिखाने को कहा। इस पर दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। उनके भाई ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल तोड़ दिया। साथ ही पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उन्होंने सीबीगंज थाने में शिकायत की तो दरोगा ने जबरन समझौतानामा लिखवाकर उन्हें थाने से भगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed