फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman returns her home after kidnapping case registered against mother and brother in bareilly

Bareilly: 'मेरा अपहरण नहीं हुआ, बीमार भाई को देखने गई थी'; मुकदमा दर्ज होने के बाद थाने पहुंची विवाहिता

Sat, 02 Dec 2023 03:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Dec 2023 03:27 PM IST
सार

बरेली के युवक से प्रेम विवाह करने वाली खुशबू बानो के अपहरण मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया । खुशबू शुक्रवार को अपने पति विशाल के साथ थाने पहुंची। उसने कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपने बीमार भाई को देखने गई थी।  

विज्ञापन
woman returns her home after kidnapping case registered against mother and brother in bareilly
खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाने में मां और भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भदोही (संत रविदासनगर) निवासी खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना शुक्रवार को ससुराल लौट आई। उसने अपहरण का आरोप गलत बताया। खुशबू ने कहा कि वह अपनी मर्जी से बीमार भाई को देखने गई थी। उसका अपहरण नहीं हुआ था। 

विज्ञापन


खुशबू बानो का फेसबुक के जरिये विशाल सक्सेना से संपर्क में हुआ था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। पिछले माह 11 अक्तूबर को वह विशाल के साथ बरेली आई और अगस्त मुनि आश्रम पहुंची। यहां पंडित केके शंखधार के सामने उसने धर्म परिवर्तन कर विशाल से शादी कर ली। अपना नाम खुशबू सक्सेना कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जल्दी कराएं द्वारचार: इस शहर में रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, आधे घंटे में पहुंचना होगा बरातघर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

पति ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट 
25 नवंबर को वह लापता हो गई। पति विशाल ने खुशबू के भाई और मां पर अपहरण का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच खुशबू ने पुलिस अधिकारियों को एक वीडियो भेजा। वीडियो में उसने मर्जी से परिवार के साथ आने की बात बताई थी।

शुक्रवार को वह पति विशाल के साथ भोजीपुरा थाने पहुंची। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से बीमार भाई को देखने के लिए मायके गई थी। उसका अपहरण नहीं हुआ। वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि खुशबू के अपहरण की विवेचना चल रही है। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मुकदमे का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed