फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman posing as IAS officer dupes man of lakhs of rupees

Bareilly News: खुद को आईएएस अफसर बता महिला ने लाखों रुपये ठगे

Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Woman posing as IAS officer dupes man of lakhs of rupees
दो बहनों ने बरेली निवासी चार बेरोजगारों से नौकरी लगवाने के नाम पर कई लाख रुपये की ठगी कर ली। इनमें से एक महिला खुद को कभी एडीएम तो कभी एसडीएम बताकर सरकारी नौकरी का भरोसा देती रही। ठगी की जानकारी के बाद पीड़ित सन्न रह गए। उन्होंने इनमें से एक महिला को घेर भी लिया। बारादरी थाने में दोनों बहनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फाइक एन्क्लेव निवासी प्रीति लॉयल ने बारादरी थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि ग्रीन पार्क निवासी शिखा पाठक ने उनसे जान पहचान बढ़ा ली थी।
विज्ञापन

शिखा ने उन्हें बताया कि उसकी बहन डॉ. विप्रा मिश्रा आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल गजरौला में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात हैं। उसकी सचिवालय में काफी पहचान है और कई लोगों की नौकरी लगवा चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रीति उसकी बातों में आ गईं। उसने अपनी कॉलोनी के आदिल खान, सतीपुर निवासी संतोष कुमार व बारादरी निवासी मुशाहिद को यह बात बताई।
सभी लोगों ने सरकारी नौकरी की खातिर शिखा के जरिये विप्रा से मुलाकात की और उनके मांगने पर कई बार में कई लाख रुपये उसे दे दिए।
दोनों बहनों ने उन्हें मनीषा त्रिघाटिया, आयुक्त एवं सचिव उप्र शासन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र सौंप दिए। उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य समकक्ष पदों पर नियुक्त दिलाने का वादा पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों लोग ज्वॉइनिंग के लिए विभूति खंड लखनऊ पहुंचे तो पता लगा कि इस तरह की कोई नौकरी निकली ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed