फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered in Bareilly husband stabbed

Bareilly News: डॉक्टर को लहूलुहान कर घर में डकैती, पत्नी की हत्या, इलाज के बहाने घर में घुसे थे बदमाश

Tue, 14 Feb 2023 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Feb 2023 09:40 AM IST
सार

बरेली में सोमवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी। जबकि उसके पति को चाकू से गोद दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Woman murdered in Bareilly husband stabbed
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव पदारथपुर में सोमवार आधी रात के वक्त बड़ी वारदात हो गई। इलाज के बहाने रात क्लीनिक में घुसे बदमाशों ने डॉक्टर फारूख आलम पर चाकुओं से वार किए। उन्हें बचाने आई पत्नी नसरीन की हत्या कर दी। घर से लाखों का नकदी जेवर ले गए। डॉक्टर के साले ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडीजी समेत अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


अलीगंज थाने के खैलम के मूल निवासी फारूख आलम आठ साल से पदारथपुर गांव में घर बनाकर रह रहे हैं। उनकी शादी इसी गांव निवासी नसरीन से हुई थी। इसके बाद से दंपती यहां बस गए। घर के बाहरी हिस्से में बने क्लीनिक पर फारूख यहां लोगों का इलाज करते हैं। परिवार के लोगों के मुताबिक सोमवार रात करीब एक बजे इनके घर का दरवाजा खटखटाया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों ने बताया कि भट्ठे से आए हैं, दवा लेनी है। फारूख ने क्लीनिक का गेट खोल दिया। बताते हैं कि दोनों के पीछे चार-पांच लोग और अंदर चले आए। इन्होंने फारूख को तमंचा दिखाकर कब्जे में ले लिया। फारूख ने बचने की कोशिश में शोर मचाया तो कमरे में सो रहीं पत्नी नसरीन क्लीनिक की ओर आईं। इस बीच बदमाशों ने फारूख के सिर और पेट पर चाकुओं से वार कर दिए। फारूख बेहोशी की हालत में आ गए तो हमलावरों ने नसरीन को भी जान से मार दिया। हालांकि नसरीन के शव पर चोट का कोई निशान नहीं था।

नकदी-जेवर ले गए बदमाश 

इसके बाद बदमाश सेफ व क्लीनिक की तिजोरी खोलकर नकदी-जेवर लूट ले गए। फारूक को कुछ होश आया तो वह चीखे। तब आठ साल का बेटा जैद जागा और उसने दो सौ मीटर दूर जाकर प्रधान के पति विरासत को आवाज देकर जगाया। जैद ने ही गांव निवासी अपने मामा तालिब को कॉल करके घटना की सूचना दी। फारूख के साले आशिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अन्य भाइयों के साथ बहन के घर पहुंचे तो बहनोई फारुख घायल पडे़ थे और पास में बहन का शव पड़ा हुआ था। 

आशिक ने बहनोई के पेट में लगा चाकू निकालकर फेंक दिया। फारूख व नसरीन को निजी अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने नसरीन को मृत घोषित कर दिया और फारूख को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह एडीजी पीसी मीना, आईजी राकेश सिंह व एसएसपी अखिलेश चौरसिया समेत कई अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। डॉग स्कवॉड व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed