{"_id":"630e79a0605b36765801f831","slug":"woman-murdered-after-rape-in-bhuta-bareilly-news-bly496051155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल लेकर खेत पर गई महिला का शव गन्ने के खेत में मिला, भाई व ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का लगाया आरोप।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल लेकर खेत पर गई महिला का शव गन्ने के खेत में मिला, भाई व ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करने का लगाया आरोप।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर/भुता। खेत पर डीजल लेकर गई महिला तीन घंटे तक घर नहीं पहुंची तो बेटा उसे ढूंढने निकला। काफी देर तक ढूंढने के बाद शाम को खेत से घर जाने वाले रास्ते पर गन्ने के खेत में उसका शव मिला। महिला की आंख और कान से खून बह रहा था। उसके गले और शरीर पर खरोंचों के निशान थे। ग्रामीणों ने भुता पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है।
भुता इलाके के एक गांव की 40 वर्षीय महिला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने खेत के पड़ोस में इंजन चला रहे पड़ोसी गांव के एक युवक को केन में डीजल देने गई थी। इसके बाद तीन बजे तक वह घर नहीं पहुंची तो उसका बेटा खेत पर देखने गया। वहां उसका कुछ पता नहीं चला। काफी देर तक खोजबीन करके के बाद शाम को घर आने वाले रास्ते में गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला।
खेत पर इंजन लगाने वाले युवक पर शक
पड़ोस के गांव का युवक महिला के खेत के पास पंपसेट से फसल में पानी लगा रहा था। उसी युवक से महिला ने अपने खेत में भी पानी लगाने के लिए कहा था, इसके लिए वह डीजल लेकर खेत पर गई थी। महिला का शव मिलने के बाद से पंपसेट लगाने वाला युवक फरार बताया जा रहा है। परिजन और ग्रामीण उस पर ही दुष्कर्म के बाद हत्या करने का शक जता रहे हैं।
विज्ञापन
हत्या के बाद कपड़े से ढका शव
ग्रामीणों के मुताबिक महिला का शव कपड़ों से ढका था। ऐसा लग रहा था कि हत्यारों ने दुष्कर्म के बाद हत्या करके इस तरह से उसे कपड़ों से ढक दिया, जिससे दूर से देखने पर लगे कि वह सो रही है।
महिला का शव मिला है। घटना का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम में जो भी कारण सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात