फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman made homeless for three lakhs and bike

Bareilly News: तीन लाख और बाइक के लिए महिला को किया बेघर

Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman made homeless for three lakhs and bike
अलीगंज। शादी के पांच साल बाद तीन लाख रुपये नकदी और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता का पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा। एसएसपी बरेली के आदेश पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता ने आठ लाख रुपये खर्च कर पांच साल पहले कासगंज जिला के थाना सुनगढ़ी के गांव खिदरपुर निवासी नेमपाल के बेटे सौरभ के साथ उसका विवाह किया था।, लेकिन शादी के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे, जब पीड़िता के पिता ने देने से असमर्थता जताई, तब से पति सौरभ समेत अन्य ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसका पति दिल्ली के एक अस्पताल में नौकरी करता है। वहीं किसी महिला के साथ उसका संबंध चल रहा था। एक साल से सौरभ किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। उसका चार साल का बच्चा भी है। पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर आदि लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed