फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman left husband and went with brother-in-law in Bareilly

Bareilly News: दो बच्चों की मां को हुआ इश्क, देवर का थामा हाथ, बोली- अब नहीं रहना पति के साथ

Mon, 11 Dec 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 01:07 PM IST
सार

नवाबगंज में एक महिला को अपने देवर से प्यार हो गया। उसने पति को छोड़ देवर का हाथ थाम लिया। अपने बच्चों को लेकर उसके साथ चली गई। 

विज्ञापन
woman left husband and went with brother-in-law in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पति को छोड़कर देवर का हाथ थाम लिया। थाने में समझौता होने के बाद वह देवर के साथ चली गई। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। वह उन दोनों को भी साथ ले गई। 

विज्ञापन


महिला की शादी कुछ वर्ष पहले नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। इसी बीच महिला का अपने देवर से प्रेम-प्रसंग हो गया। मामले की जानकारी पति को मिली तो उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। महिला ने थाना नवाबगंज में पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पुलिस के सामने महिला ने पति को छोड़कर देवर के साथ रहने की इच्छा जताई। पति ने भी इसकी इजाजत दे दी। समझौता होने के बाद महिला देवर के साथ चली गई। समझौते के तहत बच्चे भी विवाहिता के साथ रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावत से लौट रही महिला से छेड़खानी
फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ गांव में ही अपने रिश्तेदार के यहां से दावत से लौट रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने हाथ पकड़कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने पर उन्होंने मारपीट की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed