{"_id":"648f5b19ef9f1233030bb5b7","slug":"woman-killed-six-injured-due-to-falling-mud-bareilly-news-c-4-1-bly1032-185714-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत, छह घायल
Mon, 19 Jun 2023 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
शाही। कुल्छा गांव में तालाब किनारे खोदाई करते समय मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दो महिलाओं की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।
कुल्छा गांव निवासी श्याम सिंह के तहेरे भाई की बेटी की शादी 23 जून को होनी है। रविवार को उनकी पत्नी गुड़िया देवी (40) गांव की विद्या, इंद्रावती, दन्नी, रमेश, प्रेमपाल, वेद प्रकाश और रिंकू के साथ सुबह 8:30 बजे लिपाई के लिए पीली मिट्टी लेने तालाब के किनारे गई थीं।
मिट्टी खोदने के दौरान गुड़िया और विद्या डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में घुस गईं। इसी दौरान मिट्टी की ढांग भरभराकर ढह गई। सभी लोग उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और मिट्टी हटाकर उनको बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में गुड़िया देवी की मौके पर मौत हो गई। अन्य छह लोगों को चोटें आई हैं। विद्या और दन्नी की हालत गंभीर है। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। गुड़िया के दो बेटे देवेंद्र और प्रदीप के साथ एक बेटी है।
बिखरी पड़ी थीं चप्पलें
कुल्छा गांव में हादसे के बाद देर शाम तक ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुटी रही। वहां पर अभी तक घायलों की चप्पलें और मिट्टी भरे बोरे पड़े हैं।