फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman jumped from the roof after quarrel with her husband in Bareilly

Bareilly News: पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने छत से लगाई छलांग, गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Jul 2025 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Jul 2025 03:19 PM IST
सार

बरेली में पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने छत से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने वह गंभीर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
woman jumped from the roof after quarrel with her husband in Bareilly
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के गोसाई गौंटिया मोहल्ले में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय गीता शर्मा ने पति से विवाद के बाद मकान की छत से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


महिला के पति सुशील शर्मा ने बताया कि सुबह घरेलू काम को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गीता ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। गीता की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  UP: बरेली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, थाने के सामने कार में तोड़फोड़, चालक की हालत बिगड़ी; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उन्होंने पति सुशील और अन्य ससुरालवालों पर मानसिक प्रताड़ना और उत्पीड़न का आरोप लगाकर हंगामा किया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed