फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas vandalized car in front of the police station in Bareilly

UP: बरेली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, थाने के सामने कार में तोड़फोड़, चालक की हालत बिगड़ी; देखें वीडियो

Mon, 21 Jul 2025 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 10:26 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के भुता में कांवड़ियों ने रविवार को थाने के सामने जमकर हंगामा किया। कार की साइड लगने से भड़के कांवड़ियों ने पुलिस के सामने ही कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत कराया। 

विज्ञापन
Kanwariyas vandalized car in front of the police station in Bareilly
कांवड़ियों ने कार का शीशा तोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता के पास रविवार को कार की साइड लगने से एक कांवड़िया चोटिल हो गया। उसका मोबाइल फोन टूट गया। इससे जत्थे के कांवड़िये भड़क गए। उन्होंने थाने के सामने ही हंगामा किया। पुलिस के सामने ही ईंट-पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे समझा कर मामला शांत करा दिया। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कांवड़िये कार में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। मौके पर पुलिसकर्मी भी खड़े दिखाई दे रही है। दो महिलाएं कांवड़ियों को रोकने का प्रयास करती हैं, लेकिन वो उनकी एक नहीं सुनते हैं। 

विज्ञापन


महंत राजीव ने बताया कि वह 51 कांवड़ियों के साथ कछला घाट से जल लेकर बिलसंडा शिव मंदिर पर जल अभिषेक करने जा रहे थे। उसी समय बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता से तीन किलोमीटर पहले ग्राम कमुआ के पास पीछे से कार लेकर आ रहे चालक ने एक कांवड़िये को साइड मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। भड़के कांवड़ियों ने पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा किया। कार का शीशा तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- थाने में बनाई थी रील: हवालात से लंगड़ाते निकला आरोपी, कान पकड़कर बोला- अब नहीं करूंगा ऐसी गलती; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व कस्बावासियों ने समझाकर टूटे फोन के रुपये दिलवाकर उन सभी कांवड़ियों के जत्थे को रवाना कर दिया। घटना के बाद कार मालिक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भुता पुलिस ने एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। 

शहर में स्कूल से घर जा रहे सगे भाइयों को पीटा, पांच पर मुकदमा
बरेली शहर की श्याम कॉलोनी, गली नंबर-18 निवासी दो सगे भाइयों को स्कूल से घर लौटते समय बाइक सवार पांच युवकों ने पीट दिया। सुभाषनगर पुलिस ने श्याम कॉलोनी के संजीव, अनुज ठाकुर सोनू, दीपक, अरुण व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

खालसा इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र ने बताया कि 18 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने पर वह छोटे भाई के साथ घर जा रहा था। रास्ते में कालीचरण मार्ग तिवारी मंदिर वाली गली में संजीव, अनुज ठाकुर सोनू, दीपक, अरुण और राहुल ने दोनों भाइयों को घेरकर पीट दिया। छात्र ने कहा कि पांचों हमलावर अक्सर शराब पीकर उसके घर के पास गाली-गलौज करते थे। एक बार उसने इसका विरोध किया था। उसी रंजिश में यह हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed