महिला की शर्मनाक करतूत : बेटी को कर दिया अपने प्रेमी के हवाले; पति बोला- देह व्यापार करती है पत्नी
बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी के रिश्तेदार से संबंध हैं। दोनों देह व्यापार करते हैं। पत्नी ने एक दिन बेटी को अपने प्रेमी के हवाले कर दिया। इससे आहत बेटी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
विस्तार
बरेली में एक महिला ने अपने पति और बेटी को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में बेटी को अपने प्रेमी के हवाले कर दिया। बेटी ने घटना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की कोशिश की। उसके पिता ने एसएसपी से पत्नी और उसके प्रेमी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
भमोरा क्षेत्र निवासी युवक छह महीने से पत्नी समेत शहर की राजीव कॉलोनी में रह रहा है। मकान के सामने रहने वाला पत्नी का रिश्तेदार कमरे पर आता-जाता रहता है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके रिश्तेदार के बीच अवैध संबंध हैं। दोनों मिलकर देह व्यापार करते हैं।
ये भी पढ़ें- किस्सा कुर्सी का: बैठक में शानदार कुर्सी पर बैठे अफसर, भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए डलवा दी लकड़ी वाली
इस कारण युवक का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह भमोरा जाकर रहने लगा। मोहल्ले के लोगों ने पति-पत्नी में समझौता कराने के बहाने युवक को कमरे पर बुला लिया। कमरे पर पत्नी ने पति और बेटी को गिलास में पानी लाकर दिया। पानी पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए।
बेटी के साथ सो रहा था पत्नी का प्रेमी
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि सुबह जब उसकी आंख खुली तो देखा पत्नी का प्रेमी बेटी के साथ सो रहा है। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने इसका विरोध किया तो पत्नी, उसके प्रेमी और किराये पर रहने वाले पुलिसवालों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
ये भी पढ़ें- पत्नी का तीन बार कराना चाहा हलाला: तीन बार ही दिया तलाक, फिर दो बहनोई से कराया हलाला...आपबीती सुन कांप उठेंगे
पीड़ित युवक ने लोकलाज के कारण शिकायत नहीं की और गांव चला गया। इधर, उसकी बेटी ने घटना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर में पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।