{"_id":"6ac4c44ffb06c1a4650d74ea","slug":"woman-gives-birth-to-four-babies-two-boys-and-two-girls-at-a-private-hospital-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: निजी अस्पताल में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, चारों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: निजी अस्पताल में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, चारों स्वस्थ
Tue, 06 Oct 2026 03:20 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:20 PM IST
सार
बरेली में एक अजब मामला सामने आया है। शहर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों शिशु स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन
नवजात शिशु
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के सनइया रानी गांव निवासी शबनम ने सोमवार को मिनी बाइपास स्थित निजी अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। जच्चा और चारों नवजात चिकित्सकों की निगरानी में हैं और सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। एक साथ चार बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रप्रभा ने बताया कि एक साथ चार बच्चों का जन्म बेहद कम देखने को मिलता है। चिकित्सा विज्ञान में इसे चतुष्प्रसव (क्वाड्रुप्लेट बर्थ) कहा जाता है। ऐसे मामलों में समय से पहले प्रसव और नवजातों में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की आशंका रहती है। इसलिए मां और बच्चों की विशेष निगरानी जरूरी होती है।
विज्ञापन