{"_id":"68bea1bbfa223757b40b18d1","slug":"woman-entered-her-ex-husband-house-and-beaten-to-her-mother-in-law-in-bareilly-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तलाक के बाद पूर्व पति के घर में घुसी महिला, सास को जमकर पीटा, तोड़ दी अंगुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तलाक के बाद पूर्व पति के घर में घुसी महिला, सास को जमकर पीटा, तोड़ दी अंगुली
Mon, 08 Sep 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में तलाक के बाद मायके में रह रही महिला अपने पूर्व पति के घर जा पहुंची। आरोप है कि महिला ने अपनी सास के साथ मारपीट की। उनकी अंगुली तोड़ दी। बारादरी थाने में आरोपी महिला के खिलाफ उसके पूर्व पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जोगी नवादा गोसाई गौंटिया निवासी समीर ने इंस्पेक्टर बारादरी को बताया कि उनका पत्नी फरीन से तलाक हो चुका है। इसके बाद भी फरीन उनके घर जबरन घुस आई और उनकी मां के साथ मारपीट कर दी। उनकी अंगुली तोड़ दी।
विज्ञापन
समीर ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।