फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman duped of Rs 2.68 lakh by digital arrest report filed

Bareilly News: फर्जी पुलिस अफसर बनकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 2.68 लाख रुपये ठगे

Mon, 30 Dec 2024 07:34 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 07:34 AM IST
सार

बरेली में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे रकम ट्रांसफर करा ली। 

विज्ञापन
Woman duped of Rs 2.68 lakh by digital arrest report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बरेली में डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने एक महिला को 2.68 लाख रुपये का चूना लगा दिया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कैंट की एमईएस कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि एक अनजान शख्स ने उनके नंबर पर कॉल की। उसने खुद को एक कोरियर सेवा का प्रतिनिधि बताया। बताया कि आपके नाम से अवैध कोरियर मुंबई से सिंगापुर भेजा जा रहा था। 
विज्ञापन


फर्जी पुलिस अफसर बनकर किया डिजिटल अरेस्ट 
महिला ने बताया कि उन्होंने कोई कोरियर नहीं भेजा है। वह उस समय हैदराबाद में थीं। ठग ने नाम का दुरुपयोग होने की बात कहकर उनके साइबर अपराध में लिप्त होने का डर दिखाया। इसके बाद स्काइप वीडियो पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर सामने आए ठग ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक से सत्यापन कराने की बात कहकर तीन बार में 268888 रुपये महिला से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर महिला ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed