फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 15 Jul 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
गुलड़िया। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खटेटा में मंगलवार शाम रंजीव की पत्नी उपदेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष का आरोप है कि अन्य महिला से अवैध संबंध होने पर पति से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, खटेटा निवासी रंजीव यादव की शादी बदायूं के मूसाझाग के गांव पस्तोर की उपदेश यादव से हुई थी। दंपती की तीन संतानें हैं। इनमें वैष्णवी (8), इंदु (6) और तनु (2) शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि घर में रंजीव नहाने गया था। इस दौरान पत्नी उपदेश ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रंजीव और उसके पिता पप्पू ने शव उतारकर मायके पक्ष को सूचना दी। शाम तक मायका पक्ष और डायल 112 की टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं, चचेरे भाई सुरजीत ने बताया कि उपदेश के माता-पिता का निधन बचपन में ही हो गया था। परिवार के लोगों ने शादी उनकी की थी। रंजीव डेयरी संचालक है। उसके पास पांच-छह गाय-भैंसें हैं। गांव के लोगों ने उझानी के पास रह रही बहन को उपदेश की मौत की सूचना दी। उसने मायके में बताया। सुरजीत ने डायल 112 पर देकर पुलिस बुलाई। सुरजीत का आरोप है कि रंजीव के किसी महिला से अवैध संबंध थे। उपदेश इसका विरोध करती थी। इसी रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक और राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। साक्ष्य एकत्र किए। सुरजीत के मुताबिक, उपदेश के गले पर कोई निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रंजीव और उपदेश में कई दिनों से मनमुटाव था। आरोप है कि रंजीव किसी महिला से फोन पर बात करता था। उपदेश उसका विरोध भी करती थी। इसपर ही दंपती के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आत्महत्या की जानकारी मिली।

वर्जन,
महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। थाने में अबतक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed