{"_id":"6ad7bd68f50cabafb30772a3","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-bareilly-news-c-396-1-bas1001-854-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Wed, 21 Oct 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गैनी में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उन्हें मौत की जानकारी नहीं दी गई। बिना सूचना के ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, मृतक सीमा, महिपाल श्रीवास्तव की पत्नी थी और उसके तीन बच्चे हैं। सीमा के माता-पिता का निधन हो चुका था। वह बचपन से अपनी बड़ी बहन रामलली के यहां पली-बढ़ी थी। आंवला की रामलली ने बताया कि पहले भी वाद-विवाद हुआ था। इसके बाद सीमा तीन साल उनके पास रही थी। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद सीमा को पति के घर वापस भेजा गया था। सीमा की मौत 18 अक्तूबर को हुई थी और उसकी अंत्येष्टि 19 अक्तूबर को की गई। सीमा की दूसरी बड़ी बहन लक्ष्मी देवी ने बताया कि दो दिन पहले सीमा ने मिलने के लिए बुलाया था। लक्ष्मी देवी के गैनी पहुंचने पर उन्हें सीमा की मौत की जानकारी मिली।
--
बेटे ने मौत की वजह सीने में दर्द बताया
सीमा के आठ वर्षीय बेटे ने बताया कि उसकी मां के सीने में दर्द हुआ था। बच्चों के अनुसार, मां का अंतिम संस्कार राम गंगा घाट पर किया गया। आंवला सीओ हेमन्त उपाध्याय ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।