{"_id":"65e58d8fdc8ff8ad2d0f4305","slug":"woman-dies-son-and-daughter-injured-in-road-accident-in-bareilly-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-बेटी गंभीर घायल, बाइक पर सवार थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, बेटा-बेटी गंभीर घायल, बाइक पर सवार थे तीनों
Mon, 04 Mar 2024 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:29 PM IST
सार
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नवाबगंज पुलिस चौकी के सामने सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। उसके बेटा-बेटी घायल हो गए। तीनों बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
घायल भाई-बहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पुलिस चौकी के सामने सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके बेटा-बेटी गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी रेशमा (50) अपनी बेटी सना को दवा दिलाने बेटे निसादुद्दीन के साथ बाइक से नवाबगंज के गांव आसपुर रिछोला जा रही थी। नवाबगंज पुलिस चौकी के सामने पीलीभीत डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई। निसादुद्दीन और सना घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घायलों को सीएससी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन