फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies, husband and son injured after car falls into canal

Bareilly News: कार नहर में गिरने से महिला की मौत, पति और बेटा घायल

Thu, 23 May 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, husband and son injured after car falls into canal
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर इनायतपुर गांव के पास कार नहर में गिरने से महिला की मौत हो गई। वहीं, पति और बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जनपद चंपावत के बनबसा थाना क्षेत्र के गांव पनपोखड़िया निवासी किशन चंद का बेटा नितिन जयपुर के एक कॉलेज में बीटेक का छात्र है। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर किशन चंद, पत्नी किरन चंद के साथ बेटे को कॉलेज से घर लेकर जा रहे थे। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जैसे ही वह इनायतपुर गांव के पास पहुंचे, कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने नहर में छलांग लगाकर उनको बाहर निकाला। दम घुटने की वजह से किरन चंद की मौत हो गई। किशन चंद और नितिन को भी कई जगह चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद कार को नहर से निकलवाया गया।
विज्ञापन

मां का शव देख बदहवास हुआ बेटा
मां की मौत के बाद नितिन का बुरा हाल था। कभी वह घायल पिता को ढांढस बंधाता तो कभी मां का शव देख बिलखने लगता। नितिन ने बताया कि वह बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। पढ़ाई पूरी होने के साथ ही उसे नौकरी भी मिल गई है। चार दिन भी बाद ही ज्वाइनिंग के लिए जाना था। इससे पहले हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed