फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies after saree gets caught in pumping set wheel and she is pulled in.

Bareilly News: पंपिंग सेट के पहिये में फंसी साड़ी, चपेट में आई महिला की मौत

Mon, 22 Jun 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after saree gets caught in pumping set wheel and she is pulled in.
शीशगढ़। खेत में रविवार सुबह सिंचाई के दौरान पंपिंग सेट के पहिये में महिला की साड़ी फंस गई। महिला उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पास खड़े बेटे को भी बचाने का मौका नहीं मिला। परिजन उनको निकालकर अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव सहोड़ा निवासी ईश्वरी प्रसाद की पत्नी खिल्लो देवी (50) रविवार सुबह बेटे जयदेव और पति के साथ खेत पर गई थीं। परिवार धान की पौध लगाने के लिए सिंचाई कर रहा था। वे पंपिंग सेट चला रहे थे। जयदेव उसमें तेल डाल रहे थे और खिल्लो देवी पास खड़ी थीं। हवा से उनकी साड़ी का पल्लू पंपिंग सेट के पहिये में फंस गया। वह उसकी चपेट में आ गईं। उनके हाथ-पैर फंस गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पास में मौजूद बेटे को बचाने का मौका भी नहीं मिला। चीख-पुकार और शोर सुनकर पति और अन्य ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने पंपिंग सेट बंद करके खिल्लो देवी को निकाला।
विज्ञापन

परिजन घायल को आनन-फानन में शीशगढ़ के निजी अस्पताल में लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उपचार से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद परिवार घायल को फतेहगंज पश्चिमी स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। खिल्लो देवी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती-बाड़ी में हाथ बंटाती थीं खिल्लो देवीईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी परिवार की जिम्मेदार सदस्य थीं। वह घर के काम के साथ खेती-बाड़ी में उनका हाथ बंटाती थीं। बेटे और पति को उनको बचाने का मौका नहीं मिला। देखते-ही-देखते दर्द में तड़पकर उनकी मौत हो गई। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी विवाहित हैं। मां के चले जाने से परिवार सदमे में है।


थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। चलते हुए पंपिंग सेट के पहिये में साड़ी फंसने से हादसा हुआ है। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार देर शाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed