{"_id":"5c9d3948bdec22146e0fa4dd","slug":"woman-dies-after-bull-hits-in-badaun-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांड ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला, लकड़ियां बीनने घर से निकली थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला, लकड़ियां बीनने घर से निकली थी पीड़िता
Thu, 10 Oct 2019 05:35 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Oct 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
शासन और प्रशासन के लावारिस पशुओं को गोशाला में रखे जाने के दावे उस वक्त फेल हो गए, जब क्षेत्र में घूम रहे एक बेकाबू सांड ने खेत पर जा रही वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया और उसको सींगों पर उठाकर पटक-पटककर मार डाला।
इससे महिला के परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में दहशत फैल गई। शांति देवी (65) पत्नी डोरीलाल दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरपुर निवासी थी। बेहद गरीब होने के कारण वह जंगल में लकड़ियां आदि बीनकर अपने घर का चूल्हा जलाती थीं।
उनका एक बेटा मजदूरी करता है। परिवार का गुजारा जैसे तैसे करके चलता है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह लकड़ियां बीनने घर से निकली थीं। वह घर से निकलकर रोड पर पहुंची थी कि उसी समय जंगल में खुले घूम रहे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते वृद्धा को कई बार उठाकर जमीन पर पटक दिया। उस दौरान खेतों में काम कर रहे और पीछे से आ रहे लोग वृद्धा की चीखें सुनकर घबरा गए और लाठी-डंडे लेकर आ गए।

Trending Videos
उन्होंने किसी तरह सांड को भगाया, लेकिन तब तक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। वह बेहोश भी हो गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और वृद्धा को गांव के ही प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए।
वहां से वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया लेकिन वहां भी इलाज नहीं मिला। परिवार वाले वृद्धा को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन देर शाम तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।