फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies after being crushed by truck in Bareilly

Bareilly: गड्ढे में स्कूटी का पहिया जाने से सड़क पर गिरी महिला, ओवरलोड ट्रक ने कुचला... मौके पर मौत

Sun, 17 Dec 2023 10:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 10:51 AM IST
सार

Bareilly News : सेटेलाइट बस अड्ढे के पास शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। गड्ढे में पहिया जाने से स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies after being crushed by truck in Bareilly
घटनास्थल पर पड़ी स्कूटी और आसपास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के पास पीडब्ल्यूडी की सड़क के गड्ढे ने शनिवार रात 10 बजे महिला की जान ले ली। वह पति के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। सेटेलाइट बस अड्डे के पास पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देने के लिए स्कूटी को मोड़ा तो पहिया ब्लैक स्पॉट के पास सड़क के गड्ढे में चला गया। इससे वह गिर गईं और ओवरलोड ट्रक ने उनको कुचल दिया। 

विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर निवासी अलीशान के किसी परिचित की मौत हो गई थी। शनिवार शाम वह पत्नी जाहिदा अंजुम (51) के साथ जनाजे में शामिल होने फाइक एन्क्लेव गए थे। रात 10 बजे दंपती स्कूटी से घर लौट रहे थे। सेटेलाइट बस अड्डे के पास अलीशान स्कूटी श्यामगंज की ओर मोड़ रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: सड़क के लिए नगर निगम में ग्रामीणों का डेरा, ठंड से बच्ची की जान गई तब अफसर बोले- जल्द होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देने के लिए उन्होंने स्कूटी को संभाला। इस चक्कर में स्कूटी का पहिया सड़क के गड्ढे में चला गया। स्कूटी समेत दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ओवरलोड ट्रक का पहिया जाहिदा के ऊपर से गुजर गया। इससे कुचलकर उनकी मौके पर मौत हो गई। अलीशान भी घायल हो गए। 

सूचना पर अलीशान के बेटे जयदान भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसआई संग्राम सिंह ने बताया कि भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। 

सड़क का गड्ढा और दोनों ओर अवैध पार्किंग बनी काल
सेटेलाइट बस अड्डे का इलाका काफी व्यस्त रहता है। यहां पास ही ब्लैक स्पॉट भी है। यहां सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध भी नहीं हैं। वहीं, हाईवे के दोनों ओर भारी वाहन भी खड़े रहते हैं। यातायात पखवाड़े के दौरान भी हाईवे के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। 

मालियों की पुलिया से सेटेलाइट बस अड्डा, पीलीभीत बाइपास और शाहजहांपुर रोड के दोनों ओर सैकड़ों वाहन अवैध रूप से खड़े रहते हैं। दूसरी ओर, सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे भी हैं। कोहरे के सीजन में यह स्थिति और भी खतरनाक साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed