फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies after being beaten by neighbour in Badaun

पड़ोसी की पिटाई से महिला की मौत: पुलिस ने घंटों थाने में बैठा... दर्द को नौटंकी न बताती तो शायद बच जाती जान

Mon, 14 Oct 2024 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 10:26 AM IST
सार

बदायूं जिले में पड़ोसी ने महिला को बेरहमी से पीटा। घायल पत्नी को लेकर पति शिकायत करने थाने पहुंचा तो कार्रवाई के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसे ही बैठा लिया। महिला वहां दर्द से तड़पती रही, लेकिन पुलिस नौटंकी बताती रही। जब महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman dies after being beaten by neighbour in Badaun
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में पड़ोसी की पिटाई से गरीब महिला की मौत हो गई। छह अक्तूबर को भी महिला को जमीन पर गिराकर घसीट-घसीटकर पीटा गया था। उसके कपड़े तक फट गए थे। जब वह थाने पहुंची तो उसे डांटकर भगा दिया गया। थाने से इंसाफ नहीं मिलने के बाद महिला सीओ से लेकर उच्चाधिकारियों के पास तक गई, लेकिन जिंदा रहते उसे न्याय नहीं मिल सका। 

विज्ञापन


असफपुर निवासी विमला का छह अक्तूबर को पड़ोसी आसिफ के परिवार के बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आसिफ समेत परिवार के कई लोगों ने घर में अकेली महिला को घर में काफी दूर तक घसीटा। उसके कपड़े फट गए थे। महिला तहरीर लेकर थाने पहुंची तो उसकी किसी ने नहीं सुनी। उसे डांटकर वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन


कार्रवाई न होने से आरोपियों का हौसला बढ़ा 
पीड़ित महिला ने सीओ दातागंज से मिली और कार्रवाई की मांग की, लेकिन यहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया तो शिकायती पत्र कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया गया। इधर, कार्रवाई न होने पर आरोपियों का हौसला इतना बढ़ गया कि 11 अक्तूबर को हमलावरों ने फिर से मारपीट की। जब वह थाने पहुंची और अपनी हालत बताई तो पुलिसकर्मियों ने इसे नौटंकी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की हालत बिगड़ी तो पुलिस को लगा कि वह ठीक बोल रही है। तब आरोपियों का महज शांतिभंग की धारा में चालान किया। छह से लेकर 11 अक्तूबर तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महज शांतिभंग में चालान किया, जबकि महिला को इस कदर पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। पुलिस अब हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर रही है। 

मदद और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर खोला जाम
विमला की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम चार बजे परिजनों के साथ पुलिस शव लेकर गांव पहुंची तो गुस्साए लोग सैजनी हजरतपुर मार्ग स्थित असफपुर तिराहे पर पहुंच गए और शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

थाना पुलिस के अलावा एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह और सीओ केके तिवारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आपको पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद रात करीब 8:30 बजे लोगों ने जाम खोला। 

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि विमला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए हैं। पुलिस की लापरवाही की रिपोर्ट सीओ से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed