{"_id":"672fd5b21036b2754e0a56f7","slug":"woman-crushed-to-death-by-vehicle-on-highway-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100886-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे पर महिला की वाहन से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे पर महिला की वाहन से कुचलकर मौत
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक बजे के करीब द्वारिकेश चीनी मिल से पहले एक ढाबे के सामने एक 35 वर्ष की महिला की किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने इधर-उधर काफी देर तक महिला की शिनाख्त करवाने की कोशिश की, लेकिन कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि महिला विक्षिप्त थी। फरीदपुर तरफ से सड़क पर दिन में घूमती हुई दिखाई दी थी। महिला का चेहरा वाहन की चपेट में आकर कुचल गया था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने आसपास के पेट्रोल पंप और ढाबों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में वाहन की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात महिला की हाईवे पर किसी वाहन से कुचलकर मौत हुई थी। शिनाख्त नही हो पाई है। संवाद