फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman crime

शौचालय न होने से अपराधों का शिकार हो रहीं महिलाएं

Tue, 13 Jan 2015 10:23 PM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 13 Jan 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
woman crime
भारत सरकार के स्वच्छता सलाहकार और भारतीय विदेश सेवा के रिटायर अधिकारी राकेश मैत्रेय का मानना है कि गांवों में महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे घटनाओं की बड़ी वजह शौचालय न होना है। उन्होंने कहा कि अगर हम हर घर में शौचालय बनवा पाने में कामयाब रहे तो महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी आएगी।
विज्ञापन

स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के सिलसिले में यहां आए मैत्रेय ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज भी गांवों में शौचालयों की जरूरत को लेकर जागरूकता की कमी है। निर्मल भारत अभियान के तहत भारत सरकार ने गांवों में जिन गरीब परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण कराया है, उनमें से ही बहुत सारे परिवार शौचालयों का उपयोग करने के बजाय उनमें उपले आदि भरकर रखते हैं। इसलिए ग्रामीणों को जागरूक करने की बड़ी जरूरत है। हालात यह हैं कि गांव में महिलाएं खेतों में शौच से जाने से बचने के लिए कम खाना खाती हैं, जिससे वह कुपोषण का शिकार होती हैं और प्राय: बीमार रहती हैं। मंगलवार को राकेश मैत्रेय ने दमखोदा ब्लाक कार्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला में ग्राम प्रधानों, स्वास्थ्य कर्मियों और पंचायत कर्मियों को ग्रामीणों को शौचालयों की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को वह भुता ब्लाक के जटौआ और दलतपुर गांवों में और बृहस्पतिवार को मझगवां ब्लाक के ढकौरा तथा जलालनगर में खुली सभा करके ग्रामीणों को शौचालयों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed