फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman committed suicide by hanging herself in Bareilly

बरेली में विवाहिता ने दी जान: भाई दूज पर मायके आई थी, कमरे में मिला सुसाइड नोट; नौ माह पहले हुई थी शादी

Wed, 06 Nov 2024 10:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 10:29 AM IST
सार

Bareilly News: भाई दूज पर मायके आई विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे में छानबीन के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। 

विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself in Bareilly
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया जागीर में एक 28 वर्षीय नवविवाहिता महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर मायके में खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंजरिया जागीर निवासी नरेश पाल ने अपनी 28 वर्षीय पुत्री अर्चना यादव का विवाह 10 फरवरी को थाना इज्जतनगर के गांव कलापुर नरेन्द्र सिंह के साथ की थी। अर्चना पति के साथ भैया दूज पर मायके आई थी। त्योहार के बाद पति वापस चला गया और अर्चना यादव मंगलवार को ससुराल जाने की बात कहते हुए मायके में ही रुक गई। 

विज्ञापन

ससुराल जाने की कर रही थी तैयारी 
परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह अर्चना ससुराल कलापुर जाने की तैयारी कर रही थी। वह कमरे में थी। काफी देर बाद परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां कुंडे के सहारे अर्चना का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से चीख-पुकार मच गई। मायकेवालों के जहन में एक सवाल था कि कुछ देर पहले तक वह ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच ऐसा क्या हुआ, जिससे उसने अपनी जान दे दी। 

यह भी पढ़ें- बरेली में किसान की हत्या: भाई की हत्या के गवाह थे पुष्पेंद्र, हमलावरों ने सरेराह सीने में दागीं गोलियां
 

पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिस पर लिखा था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हैं। उनके मायके वालों की कोई गलती नहीं है। वह ससुराल में खुश नहीं हैं। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर अर्चना ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। इधर, थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed