बरेली में किसान की हत्या: भाई की हत्या के गवाह थे पुष्पेंद्र, हमलावरों ने सरेराह सीने में दागीं गोलियां
Bareilly News: बरेली के भुता थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। गांव खरदाह निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पुष्पाल सिंह को बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भून डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात बीसलपुर रोड पर नवदिया सीएनजी पंप के समीप हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में बीसलपुर रोड पर नवदिया सीएनजी पंप के पास 35 वर्षीय पुष्पेंद्र गंगवार उर्फ पुष्पाल सिंह की मंगलवार शाम सीने में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने गांव खरदाह से भुता लौट रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक रोककर सीने पर फायर किए।
इधर, शहर के निजी अस्पताल में मृत घोषित करने पर परिजनों ने हंगामा कर पीलीभीत बाईपास पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर एसएसपी समेत अफसरों व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। पांच टीम आरोपियों की तलाश कर रही हैं। तीन साल पहले पुष्पेंद्र के छोटे भाई विनोद कुमार की भी हत्या कर दी गई थी। वह उस केस में वादी थे और फैसला जल्द आने वाला था।
तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
मंगलवार शाम पौने पांच बजे करीब पुष्पेंद्र अपने गांव से बाइक से बरेली स्थित आकाशपुरम कॉलोनी लौट रहे थे, जहां वह परिवार के साथ रहते थे। बताते हैं कि हत्या के पुराने विवाद की रंजिश में पीछे से एक बाइक पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने नवदिया सीएनजी पंप से पहले उन पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुष्पेंद्र ने सड़क किनारे मकान की तरफ भागने की कोशिश की लेकिन बाइक गिर गई। साथ ही वह भी गिर गए।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जब तक जुटे तब तक हमलावर फायरिंग करते हुए गांव की तरफ भाग गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कांबिंग की लेकिन कोई हमलावर हाथ नहीं आया। बाद में एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम, सर्विलांस, एसओजी व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पांच टीम कर रहीं तलाश, जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों से पुष्पेंद्र की पुरानी रंजिश चल रही थी। पुष्पेंद्र अपने भाई की हत्या का वादी थे और पैरवी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से भी दो आरोपियों के चेहरे पहचान में आए हैं। पुलिस की पांच टीमों के साथ ही एसओजी को भी लगाया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
खबर से संबंधित वीडियो