फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman commits suicide after quarrel with husband

Bareilly News: पति से झगड़े के बाद महिला ने दे दी जान

Sat, 30 Nov 2024 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide after quarrel with husband
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर चौधरी में पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

इज्जतनगर के शिकारपुर निवासी साजिया (30) की शादी फरीदापुर चौधरी निवासी यूसुफ के साथ 2019 में हुई थी। उसके दो बेटे हैं, एक की उम्र एक व एक की चार साल है। पति युसूफ दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। साजिया सास-ससुर समेत देवर-ननद के साथ रहती थी। वह आए दिन अपने मायके में चली जाती थी। इसे लेकर उसके पति से उसका विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार रात उसने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ तृतीय देवेंद्र कुमार व इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटककर मौत होने की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। साजिया के मायके वालों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed